अमेरिका के येलोस्टोन पार्क में सांड ने बुजुर्ग को 8 फीट हवा में उछाला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती – Jagran

अमेरिका के येलोस्टोन नेशनल पार्क में एक जंगली सांड ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर उन्हें 8 फीट हवा में उछाल दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घ …और पढ़ें
अमेरिका के येलोस्टोन पार्क में जंगली सांड ने बुजुर्ग पर हमला किया।
सांड ने बुजुर्ग को 8 फीट ऊपर हवा में उछाला।
बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के मशहूर ‘येलोस्टोन नेशनल पार्क’ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार की शाम एक जंगली सांड (बायसन) ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें हवा में करीब 8 फीट ऊपर उछाल दिया। इस हमले में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि उनके साथ मौजूद उनका नाती बाल-बाल बच गया।
पूरी घटना पार्क के ‘ब्रिज बे कैंपग्राउंड’ की है। घटना के समय वहां मौजूद एक फोटोग्राफर माइक मैकलियोड ने इसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वहां मौजूद लोगों के अनुसार बुजुर्ग अपने नाती के साथ शाम की सैर पर निकले थे। तभी वहां एक बड़ा सांड आ गया। गनीमत यह रही कि दोनों लोग जानवर से काफी दूर चल रहे थे और पार्क के नियमों का पालन कर रहे थे। लेकिन वह सांड पहले से ही काफी गुस्से में था।
सांड ने पहले सड़क पर चल रहे कुछ और लोगों और एक पिकअप ट्रक को डराने की कोशिश की। इसके बाद अचानक वह इन दोनों की तरफ तेजी से दौड़ा। नाती तो जान बचाकर भाग निकला, लेकिन बुजुर्ग को सांड ने पेड़ों के पास घेर लिया। सांड ने अपने सींग से बुजुर्ग पर ऐसा वार किया कि वे 8 फीट ऊपर हवा में उछल गए और जमीन पर बुरी तरह गिर पड़े।
बुजुर्ग के जमीन पर गिरने के बाद भी सांड वहीं खड़ा रहा, जिससे लगा कि वह दोबारा हमला कर सकता है। यह देखकर फोटोग्राफर माइक और आसपास के कुछ लोग चिल्लाते हुए सांड की तरफ दौड़े और बड़ी मुश्किल से उसे वहां से भगाया।
जल्द ही इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनके शरीर पर बाहर कोई बड़ा घाव नहीं दिख रहा था, लेकिन वे कूल्हे और पैर के तेज दर्द से तड़प रहे थे। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News