Roorki News: रामनगर में लावारिस कुत्ते का हमला, युवक घायल – Hindustan

Roorki News: रामनगर क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक युवक पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक संभल भी नहीं पाया था कि कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया। इस घटना में युवक के पैर में दो जगह गहरे घाव हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया, जिसके बाद युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। रामपुर निवासी नदीम शनिवार शाम रामनगर क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ता उस पर झपट पड़ा और उसके पैर में दो जगह काट लिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से खदेड़ा।
घटना के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रैबीज वैक्सीन और आवश्यक सीरम लगाया। लोगों का कहना है कि रामनगर क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले भी कई राहगीर, बच्चे और बुजुर्ग इनके हमले का शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। शाम के समय गलियों और सड़कों पर झुंड में घूमने वाले कुत्तों के कारण लोगों में भय का माहौल बना रहता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News