पहली बार बिजनेस क्लास में बैठा तो फूट-फूटकर रो पड़ा शख्स, वजह सुन लोग कर रहे हैं रिलेट – AajTak

Feedback
कभी फ्लाइट में बिजनेस क्लास के पर्दे के पीछे झांककर सिर्फ एक नजर देखने की कोशिश करते थे. आज जब उसी बिजनेस क्लास की सीट पर बैठे, तो आंखों से आंसू अपने आप निकल पड़े. कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के बिजनेसमैन ऐश लांबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह फ्लाइट के दौरान भावुक होकर रोते नजर आते हैं. उन्होंने बताया कि ये आंसू किसी दुख के नहीं, बल्कि उस छोटे बच्चे के सपने पूरे होने की खुशी के थे, जिसने कभी एक अलग जिंदगी की कल्पना की थी.
कैमरा ऑन किया और खुद को रोक नहीं पाए
ऐश लांबा ने बताया कि उन्होंने फ्लाइट में एक मजेदार वीडियो रिकॉर्ड करने का सोचा था. लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन किया, उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. पहले तो उन्हें समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ. कुछ देर बाद एहसास हुआ कि वह उस जिंदगी को जी रहे हैं, जिसके बारे में बचपन में सिर्फ सपना देखा करते थे.उन्होंने कहा कि उस पल वह हवाई जहाज की खिड़की से बाहर नहीं देख रहे थे, बल्कि अपने बचपन की तरफ लौट गए थे.
बिजनेस क्लास को सिर्फ दूर से देखते थे
ऐश ने बताया कि बचपन में जब भी फ्लाइट में सफर करने का मौका मिलता था, तो वह वॉशरूम जाने के बहाने बिजनेस क्लास की तरफ चले जाते थे. उनकी कोशिश रहती थी कि पर्दे के पीछे मौजूद उस हिस्से की एक झलक मिल जाए. उन्हें लगता था कि शायद वह जगह कभी उनकी नहीं होगी.आज कई साल बाद वही सीट उनकी अपनी थी. यही एहसास उन्हें भावुक कर गया.
देखें वीडियो
A post shared by Ash Lamba (@ashtalksentrepreneurship)
अमीर दोस्तों को देखकर बदल गए थे सपने
उन्होंने बताया कि स्कूल में कुछ ऐसे दोस्त थे, जिनकी जिंदगी उन्हें किसी फिल्म जैसी लगती थी. कोई लंदन में छुट्टियां मनाने जाता था, कोई महंगी कार से स्कूल आता था. किसी के पास ब्लैकबेरी फोन था तो कोई रोलैक्स जैसी लग्जरी घड़ी पहनता था.
ऐश कहते हैं कि उन्हें अपने माता-पिता से कभी कोई शिकायत नहीं रही. उन्होंने बहुत प्यार और अच्छे संस्कार दिए. लेकिन उन चीजों को देखकर उनके मन में भी दुनिया देखने, आर्थिक आजादी पाने और अपनी पहचान बनाने का सपना जन्म ले चुका था.
माता-पिता ने दिया साथ, सपना बन गया जुनून
उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने अपनी क्षमता से कहीं ज्यादा मेहनत करके उन्हें बेहतर बचपन दिया. लेकिन उनके भीतर हमेशा यह इच्छा रही कि वह कुछ ऐसा करें जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाए.धीरे-धीरे यही सपना उनका जुनून बन गया. उन्होंने खुद पर काम किया, नया सीखा और अपना व्यवसाय खड़ा किया.
आज जी रहे हैं वही जिंदगी, जिसका कभी सपना देखा था
ऐश लांबा ने कहा कि आज वह उन देशों की यात्रा कर रहे हैं, जिनके बारे में कभी सिर्फ सुनते थे. जिस कार को कभी पोस्टर में देखा था, आज उसे चलाते हैं. जिस घर की कल्पना की थी, आज उसी तरह के घर में रहते हैं.उन्होंने कहा कि सपने पूरे होने के बाद भी उन्हें कभी-कभी यकीन नहीं होता कि यह सब सच है.
‘सपने बदल गए, लेकिन भूख नहीं’
वीडियो के आखिर में उन्होंने कहा कि वह उस छोटे बच्चे के आभारी हैं, जिसने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने लिखा कि आज उनके सपने पहले जैसे नहीं रहे, लेकिन उन्हें पूरा करने की भूख आज भी वैसी ही है.उनका यह वीडियो हजारों लोगों को भावुक कर रहा है. कई यूजर्स ने लिखा कि यह सिर्फ एक बिजनेस क्लास सीट की कहानी नहीं, बल्कि मेहनत, धैर्य और खुद पर भरोसा रखने की मिसाल है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी. किसी ने लिखा कि यह वीडियो देखकर मेरी भी आंखें नम हो गईं. एक अन्य यूजर ने कहा कि सफलता का सबसे खूबसूरत पल वही होता है, जब आपको अपना पुराना संघर्ष याद आ जाए. वहीं कई लोगों ने इसे मेहनत और सपनों पर विश्वास रखने की प्रेरणादायक कहानी बताया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News