Feedback
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने ईरान को साफ चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ईरान के लिए मिसाइलें लोडेड और लॉक्ड हैं. यह बयान अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को और बढ़ा रहा है. सामान्य तौर पर यह बहुत आक्रामक और सैन्य भाषा लगती है. लोडेड और लॉक्ड शब्दों का क्या अर्थ है और इसके पीछे की स्थिति क्या है.
लोडेड का मतलब
सैन्य भाषा में Loaded का अर्थ है कि मिसाइल या हथियार में वॉरहेड (विस्फोटक सामग्री), ईंधन और अन्य जरूरी चीजें पूरी तरह भर दी गई हैं. यानी मिसाइल अब हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार है. जैसे कोई बंदूक में गोली भर देना. जब मिसाइल लोडेड होती है तो वह बस लॉन्च होने की प्रतीक्षा में होती है. ट्रंप के बयान में इसका मतलब है कि अमेरिकी सेना ने ईरान को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को पूरी तरह तैयार कर लिया है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान अपने ही इलाके में हवाई हमले क्यों कर रहा है? क्या है ‘ऑपरेशन शाबान’
लॉक्ड का मतलब
Locked का मतलब है कि लक्ष्य (Target) को लॉक कर लिया गया है. आधुनिक मिसाइल सिस्टम में कंप्यूटर और रडार की मदद से दुश्मन के ठिकान को लॉक किया जाता है. एक बार लॉक हो जाने के बाद मिसाइल अपने आप उस लक्ष्य की ओर जाती है. लॉक्ड होने का मतलब है कि अमेरिका ने ईरान के टारगेट्स (जैसे न्यूक्लियर साइट्स, मिसाइल बेस या कमांड सेंटर्स) को पहले ही निशाना बना लिया है. अब सिर्फ लॉन्च का आदेश बाकी है.
दोनों शब्द मिलाकर Loaded and Locked बहुत मजबूत सैन्य तैयार स्थिति को दिखाते हैं. यह कहना है कि अमेरिका ईरान पर हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार बैठा है – बस बटन दबाने की देर है.
ट्रंप के बयान का संदर्भ
ट्रंप का यह बयान ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच आया है. हाल के महीनों में अमेरिका-ईरान के बीच सीधे हमले हो चुके हैं. ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए, जबकि अमेरिका ने ईरान के अंदर सैन्य और न्यूक्लियर संबंधी ठिकानों को निशाना बनाया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद तनाव और बढ़ गया.
यह भी पढ़ें: 10 हजार KM लंबा बादलों का कारवां, बंगाल की खाड़ी पहुंचा तो झमाझम होगी बारिश
ट्रंप ने पहले भी ईरान को चेतावनी दी थी. उनका बयान घरेलू राजनीति और अंतरराष्ट्रीय दबाव दोनों को ध्यान में रखकर दिया गया लगता है. अमेरिका ईरान के न्यूक्लियर कार्यक्रम को रोकना चाहता है. क्षेत्र में अपने सहयोगी देशों (इजरायल, सऊदी अरब आदि) की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है.
ट्रंप की रणनीति और अमेरिकी तैयारियां
ट्रंप का बयान मैक्सिमम प्रेशर नीति का हिस्सा लगता है. उन्होंने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे. अब सैन्य धमकी दे रहे हैं. अमेरिका के पास दुनिया के सबसे उन्नत मिसाइल सिस्टम हैं – जैसे टोमाहॉक क्रूज मिसाइल, ICBM और एयरक्राफ्ट कैरियर ग्रुप. लोडेड और लॉक्ड कहकर ट्रंप ईरान को मनोवैज्ञानिक दबाव भी बना रहे हैं.
ईरान की ओर से जवाब में क्या होगा? ईरान ने पहले भी कहा है कि वह किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा. उसके पास प्रॉक्सी ग्रुप्स (हिजबुल्लाह, हूती आदि) हैं जो पूरे क्षेत्र में हमले कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिकी बेस उड़ाए, बदले में ट्रंप ने मचाई तबाही… देखें सैटेलाइट तस्वीरें
भारत ईरान से तेल आयात करता है. अगर युद्ध छिड़ा तो भारत को सावधानी बरतनी होगी. ऊर्जा सुरक्षा, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता भारत के लिए महत्वपूर्ण है.
ट्रंप का मिसाइल लोडेल एंड लॉक्ड बयान एक सख्त सैन्य चेतावनी है. लोडेड मतलब मिसाइलों को पूरी तरह तैयार करना है, जबकि लॉक्ड मतलब लक्ष्य को निशाना बना लेना है. यह बयान दिखाता है कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध के लिए तैयार है, लेकिन अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है.
दुनिया इस स्थिति पर नजर रखे हुए है. अगर दोनों पक्ष संयम नहीं बरते तो मध्य पूर्व में बड़ा युद्ध छिड़ सकता है, जिसके दूरगामी परिणाम होंगे. फिलहाल कूटनीति और बातचीत ही सबसे अच्छा रास्ता लगता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू