Jamshedpur News: सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन द्वारा तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत कक्षा 1 से 3 तक तथा कक्षा 4 से 7 तक के छात्रों के लिए आयोजित श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न हो गयी। इसमें नगर के 38 विद्यालयों के कुल 502 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ संस्थान के न्यासी मुरलीधर केडिया, उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद, मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी, कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता, ओम प्रकाश अग्रवाल एवं साहित्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में यमुना तिवारी व्यथित, नीलिमा पाण्डेय, माधवी उपाध्याय, डॉ. वीणा पाण्डेय भारती, डॉ. अरुण सज्जन, राजेन्द्र राज, नीता सागर चौधरी, राजेन्द्र राज, अनीता निधि, ममता कर्ण, विजयालक्ष्मी ”वेदुला”, नीलम पेड़ीवाल एवं जबकि प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान करने वालों में राम नन्दन प्रसाद, प्रसन्न वदन मेहता, डॉ. प्रसेनजित तिवारी, डाॅ. अजय कुमार ओझा, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, सुरेश चन्द्र झा, क्षमाश्री दुबे, उपासना सिन्हा, वसंत जमशेदपुरी, अजय प्रजापति, अरुणा झा, रीना गुप्ता, लक्ष्मी सिंह रुबी, रीना सिन्हा, कैलाश नाथ शर्मा ”गाजीपुरी, डाॅ उदय प्रताप हयात, माधुरी मिश्र, प्रणति शरण, आलोक मंजरी, मनीष सिंह वंदन, पुनम महानंद, शुभम पाण्डेय तथा जितेश तिवारी प्रमुख रहे।
मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play