इस्तीफा दो या फिर…7 साल की बच्ची की पीएम मोदी-धर्मेंद्र प्रधान से मांग, कॉकरोच पार्टी के अनशन में पहुंची – Hindustan

जंतर-मंतर पर मंगलवार को रोचक नजारा देखने को मिला। यहां कॉकरोच जनता पार्टी के अनशन में पहुंची एक सात साल की बच्ची ने पीएम मोदी और धर्मेंद्र प्रधान से खास अंदाज में मांग कर डाली। इस बच्ची ने कहाकि या तो पीएम मोदी और धर्मेंद्र प्रधान यहां पर आकर सॉरी बोलें या फिर इस्तीफा दें। इस बच्ची का वीडियो द न्यूज पिंच पर आया है। अपनी वाकपटुता और चंचलता से इस बच्ची का अंदाज काफी पसंद आ रहा है। यह बच्ची बड़ी बेबाकी के साथ कैमरे पर अपनी बात रखती है।

कॉकरोच जनता पार्टी के अनशन के दौरान रिपोर्टर ने पूछा कि आप क्या चाहती हो? इसके जवाब में यह बच्ची कहती है कि मैं धर्मेंद्र प्रधान और पीएम मोदी से यही कहना चाहूंगी कि मैं आपको दो चॉयस देती हूं। या तो आप लोग इस्तीफा दे दीजिए और सॉरी मत कहिए। या तो यहां पर स्टेज पर आकर आप सॉरी कह दीजिए और इस्तीफा मत दीजिए। इसके बाद जब रिपोर्टर कहता है कि आज तुम बहुत पॉपुलर होने वाली हो। इस पर वह बच्ची कहती है कि यह मेरा पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले भी मेरे चार वीडियो बन चुके हैं। इस रिपोर्टर भी उसके कांफिडेंस की दाद देता है, जबकि वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं।

यह बच्ची यहीं नहीं रुकती है। बल्कि कहती है कि मैं धर्मेंद्र प्रधान और पीएम मोदी से यह भी कहना चाहूंगी कि आप लोगों को जरा सी शर्म नहीं आती। इंडिया के इतने बड़े साइंटिस्ट यहां पर बीमार पड़े हुए हैं। वह पिछले 16 दिन से यहां पर पड़े हुए हैं। गौरतलब है कि सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। जंतर-मंतर पर पिछले कुछ दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी का अनशन चल रहा है। पार्टी अध्यक्ष अभिजीत दीपके यहां पर नीट पेपर लीक पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को 17वें दिन में प्रवेश कर गई। इस बीच वांगचुक के गिरते स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए राजनीतिक नेताओं, सार्वजनिक हस्तियों, शिक्षाविदों और कार्यकर्ताओं ने उनसे अनशन खत्म करने और अन्य माध्यमों से अपना आंदोलन जारी रखने की अपील की है। 59 साल के वांगचुक जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं। यहां प्रदर्शनकारी नीट परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

सोनम वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और तभी से अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। सीजेपी के अनुसार, अनशन शुरू करने के बाद से वांगचुक का वजन करीब 8.2 किलोग्राम कम हो चुका है। दीपके ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सोनम वांगचुक की मांसपेशियां कमजोर होने लगी हैं और वे अत्यधिक दर्द में हैं। बाकी सभी की तरह मैंने भी उनसे अनशन खत्म करने की अपील की है। उन्होंने शांतिपूर्वक जवाब दिया कि मुझसे अनशन खत्म करने को मत कहो। सरकार से पूछो कि वे संवाद भी क्यों नहीं करना चाहतीं।

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News