Bagaha News: अपराधियाें पर रखें नजर:एसएसपी – Hindustan

Bagaha News: बेतिया,एक संवाददाता । एसएसपी कुमार गौतम ने पुलिस केंद्र स्थित सभागार में मंगलवार को क्राइम मीटिंग की। इसमें पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। एसएसपी ने बैठक में एसडीपीओ, साइबर डीएसपी, इंस्पेक्टरो एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारियों को लंबित कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने का निर्देश दिया। थानाध्यक्षों को दिन और रात की गश्ती बढ़ाने को कहा। रात्रि गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा। वाहनों चोरी की घटना को रोकने के लिए जांच अभियान चलाने को कहा। एसएसपी कहा कि जांच अभियान से वाहन चोरी व असामाजिक तत्वों पर लगाम कसी जा सकती है। वाहन चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने के निर्देश भी दिये।

शराब तस्करों पर विशेष नजर रखने तथा लंबित कांडों के अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिये। बैठक में डीएसपी (मुख्यालय), अर्चना कुमारी, एसडीपीओ-1 अजीत कुमार, एसडीपीओ-2 रजनीशकांत प्रियदर्शी, नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह आदि थे। सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी तथा सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।मे सभी थानाध्यक्षों को लंबित सम्मन, ई-सम्मन, वारंट, इश्तेहार और कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने को कहा। विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर लंबित मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।एसएसपी ने सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जनशिकायत से प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा की सभी थानाध्यक्ष आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया।जनसहयोग के माध्यम से ही अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाया जा सकता है।उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News