यूपी की बड़ी खबरें: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य के फ्लैट में चोरी, 4 दोस्तों ने मिलकर उड़ाए 2.90 करोड – Dainik Bhaskar

मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य से 2.90 करोड़ रुपए की चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक, चार युवकों ने पहले दोस्ती कर पीड़ित का विश्वास जीता, फिर घर में रखे नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। चोरी के पैसों से आरोपियों ने लग्जरी कार, महंगे मोबाइल, सोने के आभूषण और ब्रांडेड सामान खरीदा।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2 करोड़ रुपए नकद और करीब 60 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद आरोपी दुबई भागने की तैयारी में थे। पासपोर्ट बनने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़िए पूरी खबर…
मेरठ कलेक्ट्रेट बवाल का मुख्य आरोपी सुशील गौतम, उमर खालिद-खालिद सैफी के साथ मिलीं तस्वीरें; जांच में जुटी पुलिस
मेरठ कलेक्ट्रेट के बाहर हुए बवाल और जाम लगाने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी सुशील गौतम की कुछ तस्वीरें पुलिस के हाथ लगी हैं। सोशल मीडिया की जांच के दौरान मिली इन तस्वीरों में सुशील गौतम, दिल्ली दंगा केस के आरोपी रहे उमर खालिद और खालिद सैफी के साथ दिखाई दे रहा है। तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
पुलिस अब सुशील गौतम के संगठन, उसकी गतिविधियों और संपर्कों की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया से मिले इन सुरागों का सत्यापन किया जा रहा है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पढ़िए पूरी खबर
कानपुर में पॉलिटेक्निक छात्रा ने किया सुसाइड: नोट में लिखा-मेरी पढ़ाई, शादी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं, 15 दिन पहले आई थी
कानपुर में पॉलिटेक्निक की एक छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात करीब 12 बजे हॉस्टल संचालिका ने कमरे में उसका शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही काकादेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
छात्रा की पहचान घाटमपुर के जवाहर नगर पूर्वी निवासी पूर्वा सचान पुत्री राम सिंहासन सचान के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि अब आप लोगों को मेरी पढ़ाई और शादी के लिए परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। मैं अपनी जान देने जा रही हूं। मम्मी-पापा, अब आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। पढ़िए पूरी खबर
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News