Basti News: नहरों से पानी उपलब्ध कराएं अधिकारी : सिंचाई बंधु – Hindustan

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सिंचाई बन्धु की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष गजेन्द्रमणि त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई जल, खाद व बीज आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाए। शासन की मंशा है कि किसानों की आय में उच्चतर वृद्धि हो। उपाध्यक्ष ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान है कि खरीफ के सीजन में किसानों के लिए वर्षा जल औसत से कम होगा। अतः न्यूनतम वर्षा को ध्यान में रखते हुए आपसी समन्वय के साथ नहरों से अधिक से अधिक सिंचाई जल उपलब्ध कराकर जनपद के किसानों का सहयोग किया जाए।
उन्होंने पूर्व बैठक की कार्यवृत्ति पर विस्तृत चर्चा की। नलकूप खंड के एई से उपलब्ध कराए गए व्यय विवरण पर निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का विवरण मदवार उपलब्ध कराएं। अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खंड-चार व नोडल दिनेश मोहन ने बताया कि जनपद बस्ती में 360 क्यूसेक से अधिक जल नहरों उपलब्ध कराया गया। विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर ने सरयू नहर खण्ड-तीन के जेई से नहरों के संचालन संबंधी प्रश्नों पर संतोषजनक जवाब नहीं दिये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त किया। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के लिए डीबीटी के माध्यम से बीजों का वितरण किया जा रहा है।सीवीओ डॉ. अरुण गुप्ता ने बताया कि 22 जुलाई से दो लाख पशुओं को खुरपका व मुंहपका का टीका लगाने का अभियान शुरू होगा। बैठक का संचालन सहायक अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-चार अजय कुमार ने किया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा, विधायक महादेवा प्रतिनिधि फूलचन्द्र श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News