Pratapgarh Kunda News: बरामदे में फर्श पर सो रहे किशोर की सर्पदंश से मौत – Hindustan

Pratapgarh Kunda News: डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। घर के बाहर बरामदे में रात को फर्श पर गद्दा बिछाकर सो रहे किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन देर तक शव लेकर झाड़फूंक करने वालों के यहां भटकते रहे। बाद में शव लेकर घर आए तो पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों में चीत्कार मचा रहा। जेठवारा थाना क्षेत्र के कसहर गांव निवासी चंद्रशेखर पासवान फर्नीचर की दुकान चलाता है। उसके पांच बेटे-बेटियों में सबसे छोटा बेटा 15 वर्षीय आकाश पासवान मंगलवार रात घर के बाहर बरामदे में जमीन पर गद्दा बिछाकर सो रहा था। भोर में आकाश ने बगल सो रहे भाई को जगा कर बताया कि उसके पेट और सीने में दर्द हो रहा है।

परिजनों ने देखा तो किशोर के पेट में नाभि के पास किसी जीव के काटने का निशान बना था। परिजन आनन फानन में स्थानीय निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन राहत नहीं मिली। डॉक्टर ने सांप के डसने की आशंका जताई। उसे मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजन शव घर ले आए तो गांव के लोग झाड़फूंक के चमत्कार की कहानी बताने लगे। इसके बाद परिजन उसे पास के ही गर्ग का पुरवा गांव में एक तांत्रिक के पास झाड़फूंक के लिए ले गए लेकिन वहां भी कोई सफलता नहीं मिली। फिर कुछ लोगों ने सगरा सुंदरपुर के पास गहरी गांव में झारखंड वाले एक व्यक्ति के बारे में बताया। परिजन शव लेकर गहरी गांव भी गए। वहां भी सफलता नहीं मिलने के बाद करीब 11 बजे शव लेकर घर आ गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News