Pratapgarh Kunda News: फिर तल्ख हुए सूरज के तेवर, धान की रोपाई पर संकट – Hindustan

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले में मानसून आने के बाद अब तक सवा सौ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई लेकिन यह धान की फसल के लिए नाकाफी रही। चार दिन से आसमान में मंडरा रहे बादल किसानों को ललचाकर चले जा रहे हैं। कुछ देर लिए बादल हटने से सूरज का तेवर और भी तल्ख होता जा रहा है। ऐसे में किसानों की धान की रोपाई पर संकट खड़ा हो गया है। जिले में अधिकांश किसान निजी नलकूप से खेती पर निर्भर हैं। कुछ खास इलाक के लिए नहरें भी किसानों को पानी नहीं दे सकीं। जुलाई की शुरुआत में ही मानसून ने दस्तक दी तो किसानों की उम्मीद जगी लेकिन इससे धान की रोपाई नहीं हो सकी। अब तक करीब सवा सौ मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। यह बारिश अंतराल पर होने के कारण किसानों को कोई खास लाभ नहीं मिल सका। वर्तमान में सात से 10 जुलाई तक हर रोज हुई बारिश ने किसानों की उम्मीद जगाई। अब चार दिन से आसमान में बादल घुमड़ने के बावजूद किसान बारिश के लिए तरसते रहे। धान की रोपाई में जुटे किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भरना मुश्किल हो गया है। सुबह खेत में भरा पानी शाम को रोपाई करने तक सूख जा रहा है। तेज धूप और उसम में मजदूरों के लिए भी रोपाई करना मुश्किल हो रहा है.

भीषण गर्मी के बीच मानसून ने जुलाई की शुरुआत में ही दस्तक दे दी थी। हालांकि उसे सक्रिय होने में सप्ताह भर का समय लग गया। दूसरे सप्ताह में मानसून ने लगातार चार दिन तक डेरा डाले रखा। हर रोज कुछ देर के लिए बारिश भी हुई। इसके चलते 40.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा तापमान 31.0 तक गिर गया। चार दिन से बारिश न होने की दशा में बादलों की ओट से आने वाली धूप के कारण तापमान के साथ गर्मी भी बढ़ने लगी। मंगलवार को तापमान 37.5 डिग्री पहुंच गया.

शासन ने यूं तो इस बार जिले में धान का दायरा कम कर दिया है लेकिन मानसून मेहरबान नहीं हुआ तो किसानों की मेहनत और लागत मिट्टी में मिल जाएगी। धान की रोपाई के बाद अगर एक पखवारे तक फसल को पानी नहीं मिला तो पौधों का विकास प्रभावित हो जाएगा। पिछले साल जिले में 1 लाख, 47 हजार हेक्टेयर धान की फसल का लक्ष्य रखा गया था। इसे इस बार घटाकर 1 लाख, 9 हजार कर दिया गया है.

बादलों के ओट से आने वाली धूप के कारण उमस से परेशान लोगों को दोपहर बाद बूंदाबांदी से भी कोई राहत नहीं मिल सकी। अचानक तेज छींटे पड़ने लगे तो लगा कि बारिश होगी। हालांकि कुछ ही देर में बूंदाबांदी भी थम गई। इसके बाद तो उमस और ज्यादा बढ़ गई.

इस बार अपेक्षित बारिश नहीं हो रही है। किसान धान की रोपाई कर रहा है लेकिन अगर 15 दिन बारिश नहीं हुई तो फसल प्रभावित होगी। हालांकि इस बार शासन ने मोटा अनाज को बढ़ावा देने के लिए 37 हेक्टेयर धान का दायरा कम किया है.

अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी

Loading videos…
Loading videos…
शॉर्ट बायो : शैलेश तिवारी पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में प्रतापगढ़ जिले के प्रभारी के तौर पर खबरें लिखते हैं।
परिचय एवं अनुभव
शैलेश तिवारी भारतीय प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में प्रयागराज संस्करण के प्रतापगढ़ ब्यूरो को लीड कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए लोकल कंटेंट, खेल, साफ्ट स्टोरी, क्राइम और राजनीति में मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
शैलेश ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में दैनिक भास्कर से की फिर अमर उजाला से जुड़े, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2014 से 2016 तक दैनिक भास्कर में हरियाणा के रोहतक और रेवाड़ी जिले में काम किया। दैनिक भास्कर की रेवाड़ी यूनिट लॉचिंग में प्रमुख भागेदारी रही। 2016 से 2021 तक अमर उजाला से जुड़कर हरियाणा के रेवाड़ी और झज्जर में बतौर ब्यूरो चीफ टीम का नेतृत्व किया। अमर उजाला की रोहतक यूनिट में क्लस्टर इंचार्ज और सिटी रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा रहे। इसके साथ ही हरियाणा के फतेहाबाद, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, करनाल में भी स्पेशल इवेंट का हिस्सा रहे। अमर उजाला मेरठ के बाद 2021 में हिन्दुस्तान में बरेली जिले से जुड़ने के बाद प्रयागराज संस्करण के प्रतापगढ़ ब्यूरो का नेतृत्व कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए (हिस्ट्री), एमए (पॉलीटिकल साइंस) छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से करने के बाद स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शैलेश को राजनीतिक और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से रजनीतिक गलियारों में चल रही हलचल और क्राइम से जुड़ी खबरों पर अच्छी कमांड होने के साथ अच्छी खबरें लिख रहे हैं।
रिपोर्टिंग और विजन
राजनीतिक हलचल और क्राइम के विषयों पर शैलेश की अच्छी पकड़ है। उन्होंने क्राइम की कई एक्सक्लूसिव स्टोरी की है। शैलेश का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है-उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
क्राइम रिपोर्टिंग और स्टिंग ऑपरेशन
राजनीतिक हलचल
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News