Bhagalpur News: खगड़िया से जितेन्द्र की रिपोर्ट खगड़िया, हिन्दुस्तान टीमवाहन चेकिंग में पुलिस का पिस्तौल व मोबाइल छीनकर भागे बदमाश द्वारा छापेमारी में फायरिंग पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से मंगलवार की देर रात एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश स्थानीय कुर्बन पंचायत के वार्ड 4 निवासी लालो सदा का 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार बताया जा रहा है। घटना में घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रांत पुलिस कुर्बन पंचायत के अपशिष्ट संग्रहण केंद्र के निकट वाहनों की जांच कर रही थी।
इसी क्रम में तीन की संख्या में बाइक सवार बदमाश अपने घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि पुलिस ने वाहन रोककर जांच करने की कोशिश की, लेकिन गिरफ्तार बदमाश पुलिस से उलझकर दारोगा राहुल कुमार का पिस्टल, मोबाइल एवं टोपी छीनकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने लूटी गई मोबाइल, टोपी एवं पिस्टल की बरामदगी कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली अपराधी के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे अपने हिरासत में लेकर इलाज के लिए पहले बेलदौर पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। पुलिस की लूटी गई पिस्टल व मोबाइल बरामद कर ली गई है। नागरिक सुरक्षा को लेकर रात में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। कानून का सम्मान सभी को करना चाहिए। पुलिस को चुनौती देने पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play