भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू फोरलेन पर भदानीनगर स्थित कुरसे गांव के समीप गुरुवार को रिलायंस जियो-बीपी के नए पेट्रोल-डीजल फ्यूल स्टेशन मन्नत फ्यूल का समारोहपूर्वक उद्घाटन हुआ। इसका उद्घाटन गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस फ्यूल स्टेशन के शुरू होने से रामगढ़-पतरातू फोरलेन से गुजरने वाले वाहन चालक और आसपास के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाला ईंधन और बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।
वहीं मन्नत फ्यूल के प्रोपराइटर रमेश कुमार ने कहा कि रिलायंस जियो-बीपी के फ्यूल स्टेशन अपनी गुणवत्ता और सही मात्रा के लिए देशभर में भरोसे का प्रतीक हैं। कंपनी कभी भी क्वालिटी और क्वांटिटी से समझौता नहीं करती। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए मन्नत फ्यूल 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराएगा। समारोह में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, धर्मदेव महतो, धनेश्वरी देवी, उप प्रमुख बबीता पांडेय, रामाशंकर पांडेय, रिलायंस जियो-बीपी के स्टेट डेवलपमेंट मैनेजर जेसू मैथ्यू, एकाउंट मैनेजर पीयूष रवि, किशोर कुणाल, सुयश मिश्रा, रमीज रजा, अनिल दांगी, दिलीप दांगी, मुखिया किशोर महतो, द्वारिका महतो, हरिरत्नम, सागर दांगी, राकेश सिन्हा, धनेश्वर महतो आदि शामिल हुए।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play