गाजियाबाद, नतिन कौशिक। कोतवाली थानाक्षेत्र में रिश्तेदार द्वारा चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर कर व्यापारी के खाते से करीब 2.16 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ की सूर्योदय कॉलोनी निवासी जोसेफ जयनाथन वर्तमान में आंध्र प्रदेश में रहते हैं और व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 से पूर्व उनके रिश्तेदार रवि प्रकाश जीटी रोड के मॉडल टाउन स्थित एक घड़ी शोरूम में काम करते थे। इस पते पर उन्होंने जीटी रोड के मॉडल टाउन स्थित एक बैंक में खाता खुलवाया था। वहीं, गौतमबुद्धनगर के बिसाहड़ा गांव में उनकी जमीन थी, जिसके सरकारी अर्जन की एवज में वर्ष 2013 से 2017 के बीच पहली बार 80 लाख फिर दो करोड़ रुपये मुआवजा मिला।
यह मुआवजा उनके जीटी रोड के मॉडल टाउन स्थित बैंक खाते में आया। उस दौरान वह आंध्र प्रदेश में थे। इस मुआवजे की जानकारी उन्हें नहीं मिली क्योंकि खाते का पता माडल टाउन स्थित घड़ी शोरूम का था। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर आरोपी रवि प्रकाश ने चेक बुक शोरूम से लेकर फर्जी हस्ताक्षर कर सवा दो करोड़ रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस जांच कर रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play