समंदर की गहराई में छिपा इतिहास का एक बड़ा राज अब सामने आया है. नॉर्वे के पास समंदर में करीब 2000 फीट नीचे 275 साल पुराना एक जहाज मिला है. इतने लंबे समय तक पानी के अंदर रहने के बाद भी जहाज के अंदर रखा सामान काफी हद तक सुरक्षित है. इस खोज ने वैज्ञानिकों और इतिहासकारों को हैरान कर दिया है. दरअसल इस जहाज को एक रोबोट वाली छोटी पनडुब्बी की मदद से खोजा गया. इस पनडुब्बी को समंदर की गहराई में भेजकर जहाज की तस्वीरें और वीडियो लिए गए. जब शोधकर्ताओं ने इन तस्वीरों को देखा तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि इतने पुराने जहाज में सामान अभी भी अपनी जगह पर रखा हुआ है.
जहाज के अंदर बड़ी संख्या में चीनी मिट्टी के बर्तन मिले हैं. ये बर्तन उस समय की याद दिलाते हैं जब ऐसे सामान को बहुत कीमती माना जाता था. इसके अलावा जहाज में सजावट से जुड़ी चीजें, कांच के गिलास, बोतलें और अनाज रखने वाले बैरल भी मिले हैं. तस्वीरों में कई प्लेटें और बर्तन ऐसे दिखाई दे रहे हैं जैसे वे जहाज के डूबने के समय ही रखे गए थे. शोधकर्ताओं को जहाज में कुछ ऐसे बंद डिब्बे भी मिले हैं, जिन्हें अभी तक खोला नहीं गया है. वैज्ञानिकों का मानना है कि इन डिब्बों में कपड़े, चाय, जड़ी-बूटियां या उस समय इस्तेमाल होने वाली दूसरी चीजें हो सकती हैं. इन डिब्बों की जांच के बाद उस दौर के लोगों की जिंदगी और व्यापार के बारे में नई जानकारी मिल सकती है.
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह जहाज कहां से चला था और इसका आखिरी सफर कहां खत्म हुआ. हालांकि जहाज पर मिले कुछ संकेतों से पता चलता है कि इसका संबंध यूरोप के पुराने व्यापारिक रास्तों से हो सकता है. जानकारों के मुताबिक 18वीं सदी में चीनी मिट्टी के बर्तन यूरोप में काफी लोकप्रिय थे और इन्हें दूर-दूर तक पहुंचाया जाता था. यही वजह है कि यह जहाज उस समय के व्यापार और समुद्री यात्रा की एक खास तस्वीर दिखा सकता है. अधिकारियों का कहना है कि इस जहाज की असली कीमत इसमें मिले सामान से ज्यादा इसके इतिहास में है. यह खोज आने वाले समय में समुद्र के अंदर छिपे पुराने राजों को समझने में मदद कर सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED