Pilibhit News: बरखेड़ा। छत पर सो रही युवती के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पिता ने पुलिस पर कार्रवाई करने के बजाए समझौता करवाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। अब पांचवें दिन बरखेड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना बरखेड़ा में रिर्पोट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 12 जुलाई की रात करीब 1 बजे वह अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही निवासी तेजपाल चोरी-छिपे छत पर चढ़ आया और उनकी 20 वर्षीय पुत्री के साथ बुरी नियत से छेड़खानी शुरू कर दी। युवती के चीखने पर जब परिजन जागे तो पिता ने आरोपी तेजपाल को पकड़ने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने बल प्रयोग कर पिता को जमीन पर गिरा दिया और लात मारकर मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। इसकी शिकायत करोड़ चौकी पुलिस से की गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज न करके दूसरे पक्ष को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया। पीड़ित पिता ने महिला थानाध्यक्ष से गुहार लगाई। पुलिस ने घटना के पांचवे दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं。
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play