Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 62 मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में लीला देवी ने सड़क दुर्घटना में अपने पति की मृत्यु के उपरांत मुआवजा भुगतान की मांग की। छोटी कुमारी ने पति एवं उनके परिजनों द्वारा शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। प्रीति कुमारी ने अनुकंपा के आधार पर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान के आवंटन का अनुरोध किया गया। वहीं विवेक कुमार यादव द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराया गया।
इसी प्रकार अरविंद कुमार यादव ने फर्जी केवाला के आधार पर वाद दायर करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने का आवेदन दिया। मनोहर यादव ने अपनी आवासीय भूमि पर जबरन अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की, जबकि नौशाद आलम ने दबंगों द्वारा निजी जमीन से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।
जनता दरबार में अखिलेश कुमार ने फारबिसगंज प्रखंड की मुसहरी पंचायत स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में अनियमितता की शिकायत की। वहीं राजकुमार झा ने अपनी निजी जमीन से होकर पंचायत सरकार भवन तक जबरन सड़क निर्माण कराए जाने का उठाया। झुबर ततमा ने 15वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत दर्ज कराई।
डीएम ने सभी मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा में प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए तथा पात्र आवेदकों को शीघ्र न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play