Araria News: भरगामा, एक संवाददाता। तोनहा में हुए ट्रैक्टर चालक हत्याकांड में भरगामा पुलिस ने कांड संख्या 221/26 के मुख्य नामजद आरोपी परमेश्वरी मेहता (पिता-स्व. महावीर मेहता), निवासी तोनहा पश्चिम, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया।
भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में एसआई गुड्डू कुमार एवं सशस्त्र बल के जवानों ने थाना क्षेत्र के खजूरी जेबीसी पुल के समीप घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गौरतलब है कि खुटहा बैजनाथपुर पंचायत के तोनहा क्षेत्र में 29 जून को ट्रैक्टर चालक संजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता शिवानंद मेहता के आवेदन पर भरगामा थाना में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज होते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इससे पूर्व भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि फरार अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play