Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड में पिछले चार दिनों में जमकर बारिश हुई। चार दिनों में 97.2 मिली मीटर बारिश हुई है। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के कारण किसानों के लिए काफी राहत मिली। किसानों द्वारा धान रोपनी का कार्य पूरे क्षेत्र में किया जा रहा है। चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेड़ा, बाईपी, सिलफोड़ी, जामिद, नलिता, केनके, भरियां, होयोहातु, हतनातोडांग, गोपीनाथपुर, चंद्री, सिमिदिरी, केरा, आसनतलिया, सुरबुड़ा, इटिहासा, कुलीतोडांग, पदमपुर, हथिया, देवगांव, ईटोर, कोलचोकड़ा तथा चैनपुर पंचायत में धान रोपनी का कार्य जोरों पर हैं। किसान अच्छी बारिश का इंताजर कर रहे थे। लेकिन पिछले चार दिनों में अच्छी बारिश होने से किसानों ने धान रोपनी का कार्य जोर-शोर से शुरू कर दिया है।
क्योंकि बहुत सारे किसानों द्वारा 20 से 25 दिन पहले ही बिचड़ा लगाया गया था। बिचड़ा तैयार होने के बाद किसान पानी का इंतजार में थे। चक्रधरपुर में पिछले चार दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही हैं। 15 जुलाई को 21.2 मिली मीटर, 16 जुलाई को 3.6 मिली मीटर, 17 जुलाई को 12.4 मिली मीटर तथा 18 जुलाई को 61 मिली मीटर कुल 97.2 मिली मीटर बारिश हुई है। जबकि जुलाई माह में अब तक लगभग 200 मिली मीटर से ज्यादा बारिश हो चुका है। यह बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद हैं। बताते चलें कि चक्रधरपुर प्रखंड में 15 हजार 600 हेक्टयेर भूमि पर धान की खेती होती हैं। जिसमें लगभग 9 हजार हेक्टेयर भूमि पर छिंटा विधि से तथा 6 हजार 600 हेक्टेयर भूमि पर रोपा विधि से धान की खेती की जाती हैं। इस संबंध में प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो ने कहा कि जुलाई माह में अच्छी बारिश हुई है। अच्छी बारिश होने से किसानों द्वारा धान रोपनी का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play