भारत टैक्सी से जुड़ेंगी बंगाल की टैक्सियां, चालकों को मिलेगा सम्मान; अमित शाह की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर – amit shah bengal taxis join bharat taxi saarthi concept mou news in hindi – Jagran

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कोलकाता में बंगाल की टैक्सियों को 'भारत टैक्सी' से जोड़ने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इस पहल से टैक्सी …और पढ़ें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
बंगाल की टैक्सियां ‘भारत टैक्सी’ से जुड़ने के लिए समझौता ज्ञापन।
टैक्सी चालकों को कंपनी के लाभ में हिस्सेदारी मिलेगी।
निजी एग्रीगेटरों पर निर्भरता कम होगी, आर्थिक सुरक्षा बढ़ेगी।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में रविवार को कोलकाता में बंगाल की टैक्सियों को ‘भारत टैक्सी’ से जोड़ने के लिए ‘सारथी’ अवधारणा के तहत समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए।
गृह मंत्री ने इसे बंगाल के लिए महत्वपूर्ण व नई शुरुआत बताते हुए कहा कि इस कदम के बाद राज्य का प्रत्येक वाहन चालक केवल ड्राइवर नहीं रहेगा, बल्कि अपनी गाड़ी के साथ भारत टैक्सी का भी हिस्सेदार होगा। कंपनी के लाभ में उसका हिस्सा सीधे उसके बैंक खाते में पहुंचेगा।
गृह मंत्री ने कहा कि वर्तमान में कई निजी एग्रीगेटर कंपनियों द्वारा टैक्सी चालकों का शोषण किया जाता है। केंद्र सरकार ने भारत टैक्सी के माध्यम से सारथी की अवधारणा शुरू की है। इस पहल से टैक्सी चालकों को सम्मान, स्वामित्व और आर्थिक सुरक्षा मिलेगी तथा निजी एग्रीगेटर कंपनियों पर उनकी निर्भरता कम होगी।
शाह ने यह भी कहा कि बंगाल सरकार ने सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार कार्यालय का पूर्ण कंप्यूटरीकरण केवल नौ सप्ताह में पूरा कर दिया है। अब सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि मोबाइल फोन के माध्यम से ही रजिस्ट्रार कार्यालय की सेवाओं का लाभ ले सकेंगे, जिससे पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी। इस अवसर पर 10 सहकारी गोदामों का शिलान्यास और कुल 1400 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदामों का उद्घाटन भी किया गया।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News