—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : संसद का मॉनसून सत्र आज से बेहद हंगामेदार माहौल में शुरू हो रहा है. एक तरफ केंद्र सरकार इस सत्र के दौरान 6 महत्वपूर्ण विधेयक सदन के पटल पर रखने और उन्हें पास कराने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ विपक्ष ने नीट (NEET) पेपर लीक और राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार को घेरने का पूरा प्लान बना लिया है. सत्र की औपचारिक शुरुआत से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन के ऐतिहासिक ‘हंस द्वार’ पर मीडिया को संबोधित कर सकते हैं.
विपक्ष के सख्त तेवरों और सरकार के विधायी एजेंडे के बीच इस बार संसद के मॉनसून सत्र में जोरदार बहस और तकरार देखने को मिल सकती है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

आज दिनभर इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर
- अमित शाह पेश करेंगे अहम संशोधन विधेयक: गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश करेंगे. इसके जरिए राष्ट्रीय प्रतीकों के अनादर पर सख्त नियमों का प्रावधान है.
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला पहुंचेगा कोर्ट: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गठित SIT ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंप दी है, जिस पर आज अदालत में अहम सुनवाई होनी है.
- दिल्ली में सुरक्षा सख्त, सीजेपी का संसद मार्च: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज संसद मार्च के ऐलान को देखते हुए पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील कर दी गई है और सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं.
- सुखबीर सिंह बादल की SIT के सामने पेशी: पंजाब के बहबल कलां फायरिंग मामले के सिलसिले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के समक्ष पेश होंगे.
- सोनम वांगचुक मामले में सुनवाई: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभव है.
- संसदीय कमेटियों की बैठक: दोपहर 1:05 बजे संसद परिसर के सेमिनार रूम 2 में राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक होगी, जिसमें सत्र के कामकाज की रणनीति तय की जाएगी.
- ‘अभ्यास पिच ब्लैक 2026’ का आगाज: भारतीय वायुसेना के घातक राफेल लड़ाकू विमान 20 जुलाई से ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में बहुराष्ट्रीय ‘अभ्यास पिच ब्लैक 2026’ में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे.
विपक्ष के सख्त तेवरों और सरकार के विधायी एजेंडे के बीच इस बार संसद के मॉनसून सत्र में जोरदार बहस और तकरार देखने को मिल सकती है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : मौसम साफ होने के बाद अमरनाथ यात्रा आज से अपने निर्धारित समय पर सुचारू रूप से पुनः शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बालटाल बेस कैंप से श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की ओर आगे बढ़ने की अनुमति दे दी है।
पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम और बारिश के कारण यात्रा को एहतियातन रोक दिया गया था। मार्ग की सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद प्रशासन ने हरी झंडी दिखाई, जिससे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुगम यात्रा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित ‘नेशनल श्रीफल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in