संजय लाला,दरभंगा। एसोसिएशन फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ रेबीज इन इंडिया का 26वां राष्ट्रीय सम्मेलन रविवार की देर शाम दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी होटल के सभागार में हुआ। सम्मेलन के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आए विशेषज्ञों ने रेबीज जैसी घातक बीमारी की रोकथाम पर
विचार रखे। एम्स, नई दिल्ली के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अचल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रेबीज के लक्षण प्रकट होने के बाद भी उपचार की नई संभावनाओं पर तेजी से शोध हो रहा है।
मोनोक्लोनल एंटीबॉडी, जीन थेरेपी, एमआरएनए आधारित अगली पीढ़ी की वैक्सीन तथा आधुनिक आणविक जांच तकनीकों पर हो रहे शोध भविष्य में इस जानलेवा बीमारी के उपचार की नई संभावनाएं खोल सकते हैं। हालांकि वर्तमान में नैदानिक लक्षण प्रकट होने के बाद रेबीज लगभग शत-प्रतिशत घातक बना रहता है। इसलिए समय पर बचाव, शीघ्र निदान और पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (पीईपी) ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि रेबीज आज भी दुनिया की सबसे घातक संक्रामक बीमारियों में से एक है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग 59 हजार लोगों की मृत्यु रेबीज से होती है, जिनमें 95 प्रतिशत मामले एशिया और अफ्रीका में सामने आते हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में लगभग 40 प्रतिशत बच्चे 15 वर्ष से कम उम्र के होते हैं। एक बार रेबीज के लक्षण प्रकट होने के बाद मृत्यु की आशंका लगभग 100 प्रतिशत होती है। इसलिए समय पर टीकाकरण और पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (पीईपी) ही सबसे प्रभावी बचाव है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि रेबीज वायरस शरीर में प्रवेश करने के बाद तंत्रिका तंत्र के माध्यम से मस्तिष्क तक पहुंचता है।
केंद्रीय तंत्रिका तंत्र प्रभावित होने के बाद रोगी को बचाना अत्यंत कठिन हो जाता है। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में रेबीज से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका संक्रमित पशु के काटने के तुरंत बाद घाव को साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोना, एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाना तथा आवश्यकता पड़ने पर रेबीज इम्युनोग्लोब्युलिन अथवा मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का उपयोग करना है। उन्होंने कहा कि उपचार में थोड़ी भी देरी जानलेवा साबित हो सकती है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play