Shamli News: कांधला। कस्बे के एक युवक को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटने तथा गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घायल युवक ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना कांधला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। मोहल्ला गुजरान निवासी टीटू पुत्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ उसे बहाने से दिल्ली रोड स्थित एक स्थान पर ले गया। आरोप है कि वहां उसे एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों और बेल्टों से बेरहमी से पीटा गया।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया।पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उसे कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए। जब परिजनों ने आरोपी से फोन पर संपर्क कर टीटू के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि वह उसके कार्यालय पर शराब के नशे में बेहोश पड़ा है।देर रात घायल अवस्था में टीटू किसी तरह अपने घर पहुंचा। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पीड़ित ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play