Dhanbad News: यूनियन क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष बने अमितेश – Hindustan

Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। बिना मतदान के ही यूनियन क्लब का चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया। चुनाव में जिन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, उनके विरुद्ध किसी अन्य सदस्य ने पर्चा दाखिल नहीं किया। इस कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। क्लब के उपनियमों के अनुसार तीन वर्ष की स्थायी सदस्यता पूरी कर चुके सदस्य ही चुनाव लड़ने के पात्र होते हैं। इस वर्ष कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए अमितेश सहाय ने नामांकन किया। नामांकन की अंतिम तिथि तक उनके या उनके पैनल के किसी प्रत्याशी के खिलाफ कोई प्रतिद्वंद्वी सामने नहीं आया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
अमन सिंह उपाध्यक्ष, विजय बने सचिव : नई कार्यकारिणी में अमितेश सहाय कार्यकारी अध्यक्ष, अमन सिंह उपाध्यक्ष, विजय अग्रवाल सचिव, सरोज सिंह उपसचिव और राजेश सिन्हा कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए प्रारंभ में आठ नामांकन दाखिल हुए थे। बाद में तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद डॉ मिहिर झा, पीयूष गोयल, गोपाल भट्टाचार्य, अमित अग्रवाल और विजय अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। क्लब के पदेन अध्यक्ष धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार हैं। नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन पर वरिष्ठ व स्थायी सदस्यों ने अमितेश सहाय और उनकी टीम को बधाई दी। चुनाव प्रक्रिया का संचालन रिटर्निंग ऑफिसर कमल कुमार चौधरी व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नकुल साव ने किया।दो अगस्त को होगी एजीएम : यूनियन क्लब परिसर में दो अगस्त की सुबह 10.30 बजे वार्षिक आमसभा (एजीएम) होगी। बैठक में निवर्तमान कार्यकारिणी पिछले वित्तीय वर्ष का अंकेक्षित लेखा-जोखा पेश करेगी। साथ ही क्लब से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाएगा।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News