यूक्रेन के तट के पास MV Golden Leo जहाज पर मिसाइल से हमला, 4 भारतीयों की मौत – India.Com

MV Golden Leo: यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह ओडेसा से निकलते समय MV गोल्डन लियो पर मिसाइल से हमला हुआ है. रविवार को हुए इस हमले मे चार भारतीयों की मौत हो गई है.  एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. भारत के विदेश मंत्रालय ने सोमवार देर रात ये जानकारी दी है.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार, को यूक्रेन के ओडेसा के पास काला सागर में रूसी मिसाइल हमले के बाद ‘गोल्डन लियो’ से धुआं उठ रहा है. इस पर तीन क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया.

रॉयटर्स द्वारा बताए गए LSEG डेटा के अनुसार, MV गोल्डन लियो मुंबई स्थित ओशन ग्रेस शिपिंग लिमिटेड की संपत्ति है. यह गिनी-बिसाऊ के झंडे वाला जहाज है. यह जहाज अनाज ढोने का काम करता है. जहाज पर भारत और सीरिया के क्रू सदस्य सवार थे.
विदेश मंत्रालय ने बताया कि 19 जुलाई की शाम को यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से निकलते समय MV गोल्डन लियो जहाज पर हमले के बाद चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. मंत्रालय ने कहा कि जहाज पर 17 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे.

विदेश मंत्रालय ने कहा, यूक्रेन में हमारा मिशन स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने की पूरी कोशिश कर रहा है. हम मारे गए भारतीय नागरिकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायल भारतीय नागरिक के जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करते हैं. भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है और दोहराता है कि कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिक क्रू सदस्यों की जान खतरे में डालना, या नेविगेशन और व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा डालना निंदनीय है और इससे बचा जाना चाहिए.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News