Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून का रंग लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी छाया रहा। भोर से शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे दिन का तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। दिन में अधिकतम तापमान 27.2 और रात में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते चौबीस घंटे में जिले में 24.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने 21 जुलाई को भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। उसके बाद मौसम करवट ले सकता है। सोमवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और जिले में खंडित वर्षा हुई।
कई इलाकों में जहां मानसून मेहरबान रहा वहीं कई जगह रिमझिम फुहार या बूंदाबांदी ही हुई। हालांकि धूप नहीं निकलने और दो दिन से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट जारी रही। इससे गर्मी-उमस का असर गायब हो गया है। बीते दो दिन में जिले में लगभग 55 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि 21 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ही बादल गरजने, बिजली की गड़गड़ाहट का भी अनुमान है। उसके बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play