CJP Protestors की मदद के लिए AAP ने शुरू की हेल्पलाइन, Kejriwal ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना – Prabhasakshi

बिज़नेस
स्पोर्ट्स
राज्यों से
शहरों से
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर की गई सरकारी कार्रवाई अंग्रेजों की बर्बरता से भी बदतर थी। उन्होंने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए पार्टी की तरफ से एक विशेष हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की है।

एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने घायल प्रदर्शनकारियों को चिकित्सीय सहायता पहुंचाने और हिरासत में लिए गए छात्रों के परिजनों को कानूनी मदद देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना किसी उकसावे के छात्राओं और छात्रों को लगातार पीटती रही और उन पर लाठीचार्ज करती रही। उन्होंने इस पुलिसिया कार्रवाई की तुलना साल 1919 में जलियांवाला बाग में जनरल डायर द्वारा की गई बर्बरता से की।

इसे भी पढ़ें: CJP Jantar Mantar Protest Day 24 Updates: अब हम नहीं जाएंगे, सरकार आएगी…जंतर-मंतर से कॉकरोचों की हुंकार
केजरीवाल ने पीड़ित छात्रों के माता-पिता और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उन्हें डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि आम आदमी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिजनों से हेल्पलाइन नंबर पर संदेश भेजने की अपील की और आश्वासन दिया कि पार्टी खुद उनसे संपर्क कर हर संभव कानूनी और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराएगी।

इसे भी पढ़ें: 60 साल के करियर में ऐसा माहौल नहीं देखा, CJP Protest पर पुलिसिया कार्रवाई से नाराज Mallikarjun Kharge
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वह खुद इस विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके थे, लेकिन उनके दोनों बच्चे प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च का हिस्सा बने थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे देश के छात्रों को राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं, जबकि खुद पेपर लीक रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह इस मामले को लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल और संसद मार्ग थाने का दौरा भी करेंगे।
Tags
अन्य न्यूज़
राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, क्योंकि यह विरोध प्रदर्शन अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका था। पुलिस के अनुसार, ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुई हिंसा में 170 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें प्रदर्शनकारी और सुरक्षाकर्मी दोनों शामिल थे।
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News