दिल्ली: लोधी कॉलोनी में आग, घर में मां-दो बेटियां जिंदा जले – AajTak

Feedback
साउथ दिल्ली के लोधी रोड स्थित बीके दत्त कॉलोनी में एक रिहायशी इमारत में आग लग गई. आग इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगी और इस हादसे में एक महिला और उसकी दो बेटियों की झुलसकर मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, उन्हें मंगलवार सुबह करीब 10.21 बजे लोधी रोड पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बीके दत्त कॉलोनी में आग लगने की सूचना मिली थी. ये हादसा चावला स्वीट्स के सामने बनी एक इमारत में हुआ.
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक वॉटर टेंडर, एक वॉटर बाउज़र और एक ब्रीथिंग अपैरेटस टेंडर को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. 
एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव बरामद
अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक घर में लगी थी और उसने देखते ही देखते ये फैल गई. दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. तीसरी मंजिल पर तलाशी अभियान के दौरान एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव बरामद हुए. आग की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.
फायर ब्रिगेड की टीम ने सुबह 11.10 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. इसके बाद, दोबारा आग न भड़के, इसके लिए कूलिंग ऑपरेशन शुरू किया गया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मृतकों की जानकारी जुटाने और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर हादसे की वजहों की जांच कर रही है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News