सेवानिवृत्त रेलकर्मी के साथ 40 लाख की धोखाधड़ी – Hindustan

मुंबई की कथित प्राइवेट फाइनेंस कंपनी और उसके तीन निदेशकों के खिलाफ लाखों रुपये हड़पने के आरोप में सिविल लाइंस थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी का 40 लाख रुपये की एफडी के बदले तय से कम ब्याज देने और एफडी वापस नहीं करने का आरोप है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। रेलवे के सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य अभियंता जगदीश चंद्र चौरसिया की तहरीर के मुताबिक, अपॉनली टेक्नोलॉजीज नवी मुंबई में नवंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच तीन किश्तों में कुल 40 लाख रुपये एफडी के रूप में जमा किया गया था।
कंपनी ने 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बिना पूर्व जानकारी के ही एफडी प्रमाणपत्र में नौ प्रतिशत ब्याज कर दिया गया। फरवरी 2024 तक 40 हजार रुपये प्रतिमाह ब्याज देने के बाद कंपनी ने इसे बदलकर 30 हजार और फिर टीडीएस कटने के नाम पर 27 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया। इसके बाद कई महीनों का भुगतान भी आंशिक या पूरी तरह रोक दिया गया। आरोप है कि बेटी की शादी के लिए जब उन्होंने अपनी जमा पूंजी वापस मांगी, तो कंपनी के निदेशक शंभू राय, धीरज सिंह और रोहित कुमार ने सात वर्ष की लॉक-इन अवधि का हवाला देकर रकम लौटाने से इनकार कर दिया। कई बार फोन, ई-मेल और व्हाट्सएप से संपर्क करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News