Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 जुलाई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – Aaj Tak News

Feedback
प्रधानमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया है. पुलिस ने राहुल गांधी के साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को भी हिरासत में लिया. वहीं, प्रस्तावित भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के खिलाफ दिल्ली कूच करने वाले पंजाब के किसानों की दो मांगें सरकार ने मान ली. इन खबरों के अलावा, मध्य प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामे के बीच यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पास हो गया. पढ़ें मंगलवार की शाम की बड़ी खबरें.
पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी-अखिलेश यादव को किया डिटेन

नई दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत अन्य पार्टियों को नेताओं को पुलिस ने घरना स्थल से हटाया. बाद में पुलिस इन सभी नेताओं को डिटेन करके बस में अपने साथ ले गई.
दिल्ली कूच के बीच आई बड़ी खबर… सरकार से बन गई बात, शंभू बॉर्डर से लौटने लगे किसान

पंजाब के किसान दिल्ली कूच के लिए शंभू, कुंडली और खनौरी बॉर्डर पर मंगलवार सुबह से ही जमा हुए थे. उनका प्रदर्शन भारत अमेरिका फ्री ट्रेड डील के खिलाफ था. किसानों की मांग थी कि इस डील को रद्द किया जाए. हालांकि सरकार ने किसानों नेताओं को रिहा करने और कृषि मंत्री से बैठक कराने की मांग मान ली है. अब किसान शंभू बॉर्डर से लौटने लगे हैं.
CWG 2026: ना हॉकी, ना बैडमिंटन, ना रेसलिंग… 32 साल में सबसे छोटा कॉमनवेल्थ गेम्स, ग्लासगो में होंगे महज 10 खेल

23 जुलाई से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज़ अब सिर्फ दो दिन दूर है. 2 अगस्त तक चलने वाले इस स्पोर्ट इवेंट को लेकर पहले जैसा उत्साह नहीं दिख रहा. वजह है कि यह पिछले 32 वर्षों का सबसे छोटा एडिशन होगा. इस बार सिर्फ 10 ही खेल शामिल होंगे, जबकि बैडमिंटन, हॉकी, कुश्ती, क्रिकेट और टेबल टेनिस जैसे खेलों को बाहर कर दिया गया है.
शिक्षामंत्री का इस्तीफा, गृहमंत्री का सदन में बयान… कांग्रेस ने केंद्र के सामने रखी 5 मांगें

कांग्रेस का नीट पेपर लीक और CJP प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पीएम आवास के सामने धरना जारी है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल से धरना खत्म करने की अपील की, जबकि कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े समेत 5 माँगें रखीं.
महाकाल के चरणों में झुके कार्तिक आर्यन, जोड़े हाथ… टेका माथा, नंदी महाराज से कही मन की बात

‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक आर्यन उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे. उन्होंने माता-पिता के साथ पूजा की और ‘जय महाकाल’ लिखकर खास तस्वीरें शेयर कीं. कार्तिक आर्यन उज्जैन के महाकाल मंदिर में पहुंचे हैं. उन्होंने यहां महाकालेश्वर के चरणों में फिल्म चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी जाहिर की. इस दौरान कार्तिक आर्यन के पैरेंट्स भी साथ थे. तीनों ने मिलकर शयन आरती में हिस्सा लिया. आर्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन एक बायोपिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है.
Rishabh Pant की जगह IPL में मारी थी एंट्री, अब रेप के आरोप फंसा यह क्रिकेटर? HC ने दिए गिरफ्तारी के आदेश!

कोलकाता हाईकोर्ट ने रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में घिरे युवा क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की जल्द गिरफ़्तारी का आदेश दिया है. कोर्ट ने उनके फ़ोन, लैपटॉप समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ज़ब्त करने को भी कहा. एक महिला ने अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और निजी पलों का वीडियो बनाने का आरोप लगाया है.
प्लेबैक सिंगिंग में अरिजीत सिंह ने किया कमबैक! वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला? टीम ने बताया सच

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन टू का टाइटल सॉन्ग रिलीज हो गया है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है. इस गाने को अमोल मलिक ने कंपोज और रश्मि विराग ने लिखा है. इस मूवी को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी और अतुल कुमार नजर आएंगे.
असम में उफान पर नदियां, 10 लोगों की मौत, 3.62 लाख लोग प्रभावित; बिगड़े हालात

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. 15 जिलों में 3 लाख 62 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं, जबकि 10 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत और बचाव कार्य जारी है और जलभराव के कारण कई ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. स्थिति से निपटने के लिए सेना और नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स और जिला प्रशासन जुटे हुए हैं. 
MP विधानसभा में UCC बिल पास, कानून के दायरे से आदिवासी समुदाय बाहर

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल भारी हंगामे के बीच पास हो गया. बिल पर चर्चा के दौरान करीब दो घंटे तक सदन में जोरदार हंगामा होता रहा. इसके बावजूद सरकार ने बहुमत के आधार पर बिल पारित करा लिया. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इसे मध्य प्रदेश के इतिहास का एक ऐतिहासिक पल बताया है.
कियारा के बाद तारा सुतारिया संग बाथटब में यश का रोमांस, रिलीज हुआ टॉक्सिक का नया गाना ‘मदहोश’

यश की फिल्म टॉक्सिक का नया गाना मंगलवार को मदहोश रिलीज हो गया है, जिसमें वो तारा सुतारिया संग रोमांस करते नजर आए. फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 26 अगस्त को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होगी. इससे पिछले गाने में यश का कियारा आडवाणी संग रोमांटिक ट्रैक देखा गया था.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News