Kannauj News: छिबरामऊ। प्राथमिक विद्यालय करनौली में आयोजित मासिक संकुल बैठक में शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता सुधारने, बच्चों की अधिगम कमियों को दूर करने तथा विद्यालयों में पठन संस्कृति विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को तीन सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति पर विशेष जोर दिया गया। पहले सत्र में प्राथमिक विद्यालय खुबरियापुर के नीतीश कुमार ने 10 प्रभावी शिक्षण व्यवहार विषय पर चर्चा करते हुए कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के उपाय बताए। साथ ही शिक्षकों से मासिक एक्शन कार्ड भरवाकर आगामी माह के लिए व्यक्तिगत सुधार के लक्ष्य निर्धारित कराए गए।दूसरे
सत्र में प्राथमिक विद्यालय सरायदायमगंज के शुभम शर्मा ने कैच-अप शिक्षण रणनीतियों पर प्रकाश डालते हुए 3पी मॉडल (प्रोफाइल, प्रैक्टिस और प्रोग्रेस) के माध्यम से कमजोर विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोडऩे के व्यावहारिक उपाय बताए। तीसरे सत्र में प्राथमिक विद्यालय नगला भोसे के शिवेंद्र कुमार ने विद्यालयों में पठन संस्कृति विकसित करने पर जोर देते हुए नियमित पुस्तकालय कालांश तथा सप्ताह में एक दिन डीईएआर गतिविधि संचालित करने का संकल्प दिलाया। बैठक में एआरपी योगेश यादव ने निपुण लक्ष्यों एवं नए निपुण प्लस ऐप के अपडेट और उसके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर अमन दुबे, विवेक दुबे, प्रेमशंकर, उदयवीर और रवि दुबे सहित अन्य शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए बैठक को अत्यंत उपयोगी बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play