Mainpuri News: कार को ओवरटेक कर हमलावरों ने बोला हमला , Mainpuri Hindi News – Hindustan

Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र में बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे कार सवार युवक पर हमला कर दिया गया। हमलावर महिंद्रा पिकअप से आए और कार के आगे लगाकर कार रुकवा ली। पीड़ित पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया और कार में तोड़फोड़ कर दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर नामजद और अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को दी गई है। नगला गहियर निवासी स्वदेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका 25 वर्षीय पुत्र शिवा मंगलवार की सुबह पौने आठ बजे के लगभग अपने छोटे भाई अनुज उर्फ छोटे के साथ अपनी पुत्री को स्विफ्ट कार से स्मार्ट माइंड्स कैंपस स्कूल छोड़ने जा रहा था।
तभी एबीएस भट्ठा से आगे छाल के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने कार रोक ली। गांव के ही अवनीश कुमार, विक्रम सिंह पुत्र विनोद कुमार, राजीव कुमार, रोहित पुत्र प्रमोद कुमार, पराग उर्फ गोलू पुत्र मोहनलाल सहित सहित छह-सात अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में शिवा के दोनों पैरों, चेहरे, बांह और हाथों में गंभीर चोटें आईं, जबकि छोटे पुत्र अनुज के सिर में चोटें आयी हैं। हमलावरों ने उनकी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद कुछ आरोपी बाइक संख्या (यूपी 80सीवाई 4614) मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है और तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News