Darbhanga News: हाटी-कोठी पुल चौक शीघ्र होगा अतिक्रमणमुक्त – Hindustan

Darbhanga News: बिरौल, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के व्यस्ततम हाटी-कोठी चौक को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए अनुमंडल प्रशासन ने अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर चौक पर अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

एसडीओ शशांक राज के निर्देश पर बुधवार को अंचल कर्मियों की टीम ने हाटी-कोठी पुल चौक के पास सरकारी जमीन पर अवैध दुकान संचालन और वसूली की शिकायत की जांच की। एसडीओ ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर 9 जुलाई को अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा था कि कोठी पुल चौक के पास सरकारी जमीन पर अवैध दुकानें लगी हैं और दुकानदारों से दबंग लोग वसूली कर रहे हैं। पैसा नहीं देने पर मारपीट और धमकी दी जा रही है। मामले की जांच कर 2 दिनों के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। जांच में अंचल कर्मियों ने मौके पर 2 से 3 लोगों को चिन्हित किया है। दुकानदारों ने बताया कि उनसे एडवांस में 20 से 25 हजार रुपये और हर महीने 5 से 10 हजार रुपये वसूले जाते हैं। जांच प्रतिवेदन एसडीओ को भेज दिया गया है।

अंचलाधिकारी कुमारी सरिता रानी ने बताया कि शीघ्र ही कोठी चौक को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। दुकानदारों से वसूली करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सरकारी जमीन पर अवैध दुकानें लगी हुई हैं। कुछ दबंग युवक रोज दुकानदारों से रंगदारी मांगते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News