छात्रों पर बर्बरता, किसानों की समस्याओं का सौंपा ज्ञापन – Hindustan

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर मंतर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान नीट परीक्षार्थियों पर पुलिस द्वारा बरसाई जाने वाली लाठियों का भाकियू महात्मा टिकैत ने विरोध किया। वहीं किसानों को होने वाली समस्याओं के चलते तीनों तहसीलों में प्रदर्शन कर किसानों ने ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से निजता की मांग की। किसान नेताओं का कहना था कि छात्रों के साथ की जाने वाली बर्बरता निंदनीय है। जबकि नहरों में पानी न आने के साथ ही बिजली की समस्या होने के चलते नलकूपों का संचालन ठप रहता है, जिससे किसानों की धान की रोपाई में समस्याएं हो रही हैं, उधर किसानों को समितियों से पर्याप्त मात्रा में खाद भी नहीं मिल पा रही है जिससे किसानों की समस्याएं कम नहीं हो रहीं।

किसानों ने सौंपे गए ज्ञापन में एमएसपी गारंटी कानून तथा स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू करने, बिजली कटौती, नहरों में पानी, समितियों में सचिवों द्वारा धरना, प्रदर्शन, आंदोलन के बावजूद कार्यशैली में सुधार नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते दस साल से अधिक से एक ही समिति में जमे सचिव का स्थानांतरण अन्ना पशुओं, नीलगाय व बंदरों से किसानों को निजात दिलाने की मांग की। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज के भाड़े में राहत प्रदान की जाए तथा पेपर लीक मामले में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर बर्बरतापूर्ण ढंग से पीटे जाने के मामले को सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप कर उन्हे न्याय दिलाने के साथ ही समस्याओं का हल करवाया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह, मन्नीलाल, याकूब, मुशीर, जितेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश, विजय सिंह चौहान आदि किसान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News