भारत और रोमानिया गुरुवार को अगले तीन वर्षों में व्यापार दोगुना करने और द्विपक्षीय साझेदारी के अन्य अहम क्षेत्रों के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए। यह समझौता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की रोमानिया यात्रा के दौरान हुआ। उन्होंने रोमानिया के अपने समकक्ष निकुसोर डैन के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी अहम पहलुओं पर सार्थक बातचीत की। मुर्मु ने कहा कि दोनों देश व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने, मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने और कारोबारी समुदायों के बीच करीबी सहयोग को प्रोत्साहित करने पर सहमत हुए।
राष्ट्रपति ने कहा कि हम अगले तीन वर्षों में अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की दिशा में काम करने पर भी सहमत हुए। हम नियमित आदान-प्रदान, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच करीबी जुड़ाव के माध्यम से सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए।
राष्ट्रपति गुरुवार को अपने तीन देशों के यूरोपीय दौरे के आखिरी चरण में यहां पहुंचीं, जिसका मकसद द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाना है। तीन दशकों से ज्यादा समय में किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की रोमानिया की यह पहली यात्रा है। हवाई अड्डे पर रोमानिया की विदेश मंत्री ओआना-सिल्विया सोइउ ने राष्ट्रपति मुर्मु का स्वागत किया। बाद में उन्हें रोमानियाई राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास कोट्रोसेमी पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मुर्मु ने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क भारत-रोमानिया संबंधों की नींव हैं और उन्होंने इन क्षेत्रों में तीन अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने का भी जिक्र किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play