Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि चितरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने धारदार कैंची से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर चितरा थाना में कांड संख्या- 44/26 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित सुदन दास, पिता- स्व. खुसरो दास, निवासी जमुआ ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह मजदूरी कर जंगल के रास्ते अपने घर लौट रहा था। डसी दौरान गांव के ही रोहित दास ने पीछे से अचानक उस पर हमला कर दिया और जान मारने की नीयत से पीठ में धारदार कैंची घोंप दी।
हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पूर्व से ही गाली-ग्लौज करता था, धमकियां देता था तथा लगातार प्रताड़ित करता आ रहा था। घटना के बाद घायल ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। चितरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play