सीनियर डीएमएम को घूस लेते सीबीआई ने पकड़ा – Hindustan

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सीनियर डीएमएम) नीतेश अग्रवाल को गुरुवार देर रात सीबीआई ने घूसखोरी में गिरफ्तार किया है। उन्हें बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित बंगला नम्बर-78 में ठेकेदार से 1.70 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी को सीबीआई शुक्रवार सुबह लखनऊ ले गई। दोपहर में उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीनियर डीएमएम नीतेश अग्रवाल ने रेलवे में फर्नीचर की आपूर्ति करने वाले गाजीपुर निवासी और विनायक इंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर संदीप कुमार से बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई टीम ने गुरुवार देर रात सीनियर डीएमएम के आवास पर छापा मारा। यहां पूर्वनियोजित तरीके से आरोपी सीनियर डीएमएम को गिरफ्तार कर लिया। उनके आवास की तलाशी में टेंडर से जुड़ी फाइलें और दस्तावेज कब्जे में ले लिये। उनके मोबाइल और लैपटॉप की पड़ताल भी की। इसके बाद टीम रात में ही उनके लहरतारा स्थित डीआरएम ऑफिस पहुंची वहां डीएमएम के कक्ष की तलाशी ली। वहां से कई दस्तावेज कब्जे में ले लिये। वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News