संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायतों में नया अन्नपूर्णा भवन बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से लक्ष्य मिला है। नए अन्नपूर्णा भवन बनने से गांवों में राशन वितरण समेत सरकारी योजनाओं के संचालन में भी सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।मेंहदावल विकास खंड में करीब 60 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूरा कराया जा चुका है। इस बार शासन ने मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र में 10 और अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य कराने के लिए लक्ष्य आवंटित किया है। इसको लेकर संबंधित ग्राम पंचायतों में निर्माण की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में अन्नपूर्णा भवन बनने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को स्थायी आधार मिलेगा। ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी खाद्यान्न के रखरखाव में भी सुधार आएगा तथा कोटेदारों को निजी भवनों या किराए के स्थान पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। खंड विकास अधिकारी मेंहदावल अवनींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मेंहदावल विकास खंड में कुल 60 अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। शासन से 10 और अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस बार मनरेगा का नाम वीबीजी रामजी योजना होने के कारण नई गाइडलाइन का इंतजार है। जैसे ही शासन से आदेश प्राप्त होगा, संबंधित ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस भवन के बनने से गांव वालों को काफी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play