Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के ईंटाचिल्द्री और चनकोपी गांव में शनिवार को घुरती रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
मौसीबाड़ी से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रहों को रथ पर विराजमान कर श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ मुख्य मंदिर तक पहुंचाया। पूरे मार्ग में ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।
ईंटाचिल्द्री में पुजारी सत्यनारायण पांडेय और पंचम नारायण पांडेय ने यजमान लाल इस्क्लैप नाथ शाहदेव और लाल गोकुलनाथ शाहदेव की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और महाआरती कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर महाप्रभु को मुख्य मंदिर पहुंचाया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।
वहीं चनकोपी के जगन्नाथ मंदिर में पुरोहित बालमुकुंद मिश्रा, रामवृक्ष मिश्रा और कलिंदर शुक्ला ने यजमान लाल संजय नाथ शाहदेव की अगुवाई में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। नेत्रोत्सव के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। पूजा, मंगल आरती और प्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
दोनों स्थानों पर रथयात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। ईंटाचिल्द्री में बेड़ो थाना प्रभारी कफील अहमद और चनकोपी में नरकोपी थाना की पुलिस सशस्त्र बलों के साथ तैनात रही। आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने खुशी जताई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play