Chatra News: मयूरहंड प्रतिनिधि स्थानीय प्रखंड के करमा से सदाफर तक जाने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से अत्यंत जर्जर स्थिति में है। बारिश के बाद इस सड़क की स्थिति नारकीय हो गयी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उड़ती धूल के गुबार ने राहगीरों का चलना मुहाल कर दिया है। स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि वाहन चालकों को रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुज़रना पड़ रहा है। इस बदहाल मार्ग के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बुरा हाल मरीजों और स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों का है, जिन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन छोटे-मोटे हादसे भी आम हो गए हैं।
सड़क की इस बदहाली से केवल करमा और सदाफर ही नहीं, बल्कि फुलांग, पथरा, चौरिया और पन्दनी समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीण प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण क्षेत्र का विकास भी बाधित हो रहा है और आपात स्थिति में एम्बुलेंस समय पर गांवों तक नहीं पहुंच पाती है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की है। क्षेत्र के त्रस्त ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द इस सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play