वर्कशॉप में नवीन शिक्षण विधियों से अवगत हुए शिक्षक – Hindustan

सियाटांड़, प्रतिनिधि। वेभ इंटरनेशनल स्कूल सियाटांड़ में को सीटी (कम्प्यूटेशनल थिंकिंग) व एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से संबंधित डीएलडी (डिस्ट्रिक्ट लेवल डेलीब्रेशनस) आधारित एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को एआई एवं तकनीकी शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्राचार्य डॉ. कृष्णा सिंह एवं उपप्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार पांडेय के निर्देशनानुसार वर्तमान समय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बच्चों को मानसिक, बौद्धिक एवं तकनीकी विकास से जोड़ने तथा उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों का चयन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों के बीच एआई, सीटी एवं आधुनिक शिक्षण तकनीकों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
शिक्षकों को बताया गया कि आधुनिक तकनीक का सही उपयोग करके विद्यार्थियों की शिक्षा को और अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाया जा सकता है। इस दौरान शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों एवं नवीन शिक्षण विधियों के माध्यम से अपने ज्ञान, कौशल एवं शिक्षण क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में कार्यशाला में भाग लेनेवाले सभी शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए। उक्त कार्यशाला सभी के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक रही। कार्यशाला में सीबीआई मान्यता प्राप्त ओपन माइंडवर्ल्ड स्कूल गिरिडीह, मंथन वैली सेंट अल्बर्ट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजधनवार, डॉ. भाभा पब्लिक स्कूल राजधनवार तथा वेभ इंटरनेशनल स्कूल, सियाटांड़ (होस्ट स्कूल) की उपस्थिति रही। कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रो. कमल नयन सिंह, प्रधानाचार्य एलबी कॉलेज मिर्जागंज, डॉ. ओमप्रकाश राय सहायक प्राध्यापक सुभाष टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज गिरिडीह और डॉ. कृष्ण कुमार सिंह प्रधानाचार्य वेभ इंटरनेशनल स्कूल सियाटांड़ की उपस्थिति रही।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News