Kishanganj News: अवैध लॉटरी कारोबारों के विरुद्ध होगी कार्रवाई – Hindustan

Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता शहर में अवैध लॉटरी कारोबार की शिकायतें को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ला ने अवैध लॉटरी बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया है।हाल के दिनों में प्रभारी एसपी ने क्राइम मीटिंग के दौरान भी थानाध्यक्षों को अवैध लॉटरी टिकट बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया था। निर्देश के बाद किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने 13 जुलाई को सदर थाना क्षेत्र में डांगी बस्ती से चार युवकों को अवैध लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार किया था। इस कारोबार की चपेट में सबसे अधिक गरीब, मजदूर और दैनिक आय पर निर्भर परिवार आ रहे हैं, जो बेहतर भविष्य की उम्मीद में अपनी मेहनत की कमाई दांव पर लगा रहे हैं।
बताया जाता है की हलीम चौक, महेशबथना, पीपला चौक, रूईधासा, धरमगंज, मस्तान चौक और ब्लॉक चौक सहित अन्य स्थानों पर अवैध लॉटरी टिकटों की बिक्री की जा रही है। इस कारोबार से जुड़े लोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में टिकट बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं, जबकि अधिकांश खरीदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने बताया कि अवैध लॉटरी बेचने व अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है,आगे भी जारी रहेगी।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News