Gonda News: सपाइयों ने प्रदर्शन विभिन्न मुद्दों पर किया प्रदर्शन – Hindustan

Gonda News: मनकापुर (गोंडा)। गौरा विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद हाफिज मलिक व महेश वर्मा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में पहुंच कर राज्यपाल को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम उदित पवार को सौंपा। तहसील परिसर में सोमवार को प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में प्रदेश के जनपद रामपुर में बने मोहम्मद जौहर अली विश्व विद्या के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग किया तथा उसमें अध्यनरत छात्र छात्राओं के भविष्य की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग किया। ऐसे किसान जिनके नाम भूमि नही है, बंटाई व पट्टे की भूमि पर खेती कर रहे है उन्हे भी खाद, बीज की सुविधा उपलब्ध करायी जाये।
प्रदेश में बढ़ती महगाई, बेरोजगारी तथा कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। देश में लागू की गयी इथनाल मिश्रित पेट्रोल ई- 20 नीति की पुनः समीक्षा की जाये। इस मौके पर प्रदेश सचिव युवजन सभा राहुल यादव, सपा के वरिष्ठ नेता महेश वर्मा, अरूण यादव, समाजवादी युवजन सभा के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष रामजीत यादव, लालजी पान्डेय, विनय यादव, उमेश वर्मा, संतराम, अनिल कुमार वर्मा सहित सैकडो लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News