पुण्यतिथि पर याद किए गये अब्दुल कलाम – Hindustan

गढ़वा, प्रतिनिधि। मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि आरके पब्लिक स्कूल में सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यालय की प्रार्थना सभा में डॉ. कलाम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उस दौरान उनके देश के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने कहा कि डॉ. कलाम सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे। एक वैज्ञानिक और इंजीनियर के रूप में उन्होंने देश की रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को नई ऊंचाई दी। उनके नेतृत्व में भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े डॉ. कलाम ने अपने परिश्रम से देश के सर्वोच्च पद तक का सफर तय किया। वे हमेशा युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करते थे। उनका प्रसिद्ध कथन सपने वो नहीं होते जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो होते हैं जो हमें सोने नहीं देते। यह आज भी युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है।

विद्यालय के प्राचार्य संतोष पांडेय ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन और विचार छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में अनुप कुमार पांडेय, अनिता सिन्हा, गीता पांडेय, संजय कुमार, रश्मि शुक्ला, देवेंद्र सिंह, विकास तिवारी, इम्तियाज खान, श्वेता पांडेय सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News