कोलकाता एयरपोर्ट पर एक करोड़ के सोने-हीरे की तस्करी नाकाम, राजस्थान का युवक गिरफ्तार – Jagran

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करोड़ों रुपये के सोने और हीरे की तस्करी का प्रयास विफल कर दिया गया। …और पढ़ें
कोलकाता एयरपोर्ट (File Photo)
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे(एनएससीबीआई) पर बुधवार शाम करोड़ों रुपये की कीमती धातुओं और रत्नों की तस्करी की कोशिश को पुलिस ने विफल कर दिया।
बिधाननगर पुलिस के एनएससीबीआइ थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद गहने की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम अवतार शर्मा के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एयरपोर्ट के कारगो इलाके से बाहर निकल रही एक स्कूटी को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 400 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। इसके अलावा कई सौ ग्राम चांदी, हीरा, रूबी, पन्ना और अन्य कीमती रत्न भी मिले हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित एयरपोर्ट परिसर में एक व्यक्ति से आभूषण लेकर स्कूटी से कोलकाता के बड़ाबाजार की ओर जा रहा था। रास्ते में पुलिस ने उसे दबोच लिया और गहने जब्त कर लिया।
बरामद गहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है। माना जा रहा है कि यह तस्करी के जरिये लाया गया था, लेकिन प्रश्न यह उठ रहा है कि आखिर एयरपोर्ट में कार्गो के माध्यम से भेजा गया था या फिर कोई लेकर आया था इसकी जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इस नेटवर्क का संचालन कहां से किया जा रहा था।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News