पिछले साल यालुंग री पर्वत पर लापता हुए पर्वतारोहियों के स्थान पर पांच शव देखे गए हैं। खराब मौसम के कारण अभी तक उन तक पहुंचना संभव नहीं हो पाया है। …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर।
पिछले साल लापता हुए पर्वतारोहियों के स्थान पर पांच शव मिले।
तीन विदेशी और दो नेपाली नागरिक पिछले साल हिमस्खलन में लापता हुए थे।
बर्फ पिघलने के कारण शव बाहर आने की संभावना है।
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। यालुंग री पर्वत पर पिछले साल जिस स्थान पर पर्वतारोही लापता हुए थे, वहां पांच शव नजर आए हैं। तीन विदेशी पर्वतारोही और दो नेपाली नागरिक पिछले साल नवंबर से हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद से लापता हैं।
विदेशियों में एक इतालवी कनाडाई, एक इतालवी और एक जर्मन शामिल थे।एक पर्वतारोहण कंपनी द्वारा शवों की खोज के लिए नियुक्त कुछ कर्मचारियों ने शुक्रवार को शवों को देखा।
ड्रीमर्स डेस्टिनेशन पर्वतारोहण कंपनी के फुरबा तेनजिंग शेरपा ने कहा कि हम उस स्थान तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जहां शव देखे गए थे, लेकिन खराब मौसम के कारण ऐसा नहीं हो पाया है। बर्फ पिघलने के बाद शव बाहर आ गए होंगे। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या ये शव उन्हीं पर्वतारोहियों के थे, जो पिछले साल लापता हुए थे।