कन्नूर में हिस्ट्रीशीटर अर्जुन अयांकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर गृह मंत्री रमेश चेन्निथला को सोशल मीडिया पर चुनौती देने और पुलिस अधिकारियों को …और पढ़ें
केरलम के गृहमंत्री को खुली चुनौती देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार (सोशल मीडिया)
हिस्ट्रीशीटर अर्जुन अयांकी कन्नूर से गिरफ्तार।
गृह मंत्री चेन्निथला को सोशल मीडिया पर चुनौती दी।
पुलिस अधिकारियों को धमकाने के भी आरोप।
डिजिटल डेस्क, कन्नूर। केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला को इंटरनेट मीडिया के जरिये खुली चुनौती देने और पुलिस अधिकारियों को धमकाने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश अर्जुन अयांकी को रविवार को कन्नूर से गिरफ्तार कर लिया गया।
हिस्ट्रीशीटर वह अपराधी होता है जिसका लंबा आपराधिक रिकार्ड होता है तथा जिसका नाम पुलिस थाने के ‘हिस्ट्री शीट’ (अपराध इतिहास रजिस्टर) में दर्ज होता है।
कन्नूर सिटी पुलिस आयुक्त बीवी. विजय भारत रेड्डी ने बताया कि अर्जुन को गिरफ्तार करने ने के लिए पुलिस ने देर रात तक अभियान चलाया। शनिवार सुबह से ही उसकी तलाश की जा रही थी।
सूत्रों के अनुसार अर्जुन को रात करीब 2.30 बजे एक वकील के अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया। अर्जुन के खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं। हाल ही में उस पर गृह मंत्री चेन्निथला को चुनौती देने और इंटरनेट मीडिया पर मुख्यमंत्री वीडी. सतीशन को बदनाम करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।