Deoria News: निकाय कर्मचारी महासंघ ने की समस्याओं के समाधान की मांग – Hindustan

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह एवं अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी से विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी। कर्मचारी हित से सम्बन्धित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के साथ नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा अवकाश के दिनों में किये जाने वाले कार्य के बदले नियमानुसार प्रतिक दिये जाने पर विचार-विमर्श किया गया। श्रम विभाग द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी की दरों के अनुसार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन मानदेय में वृद्धि किये जाने के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने पर विचार किया गया। बैठक में नियमित अधिकारी,कर्मचारियों को लिंक अधिकारी नियुक्त करने पर जोर दिया गया।

जिससे अधिकारी, कर्मचारी के अवकाश अथवा अनुपस्थिति की स्थिति में कार्यालय का कार्य प्रभावित न हो। विभिन्न पटल पर कार्यरत कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश के सम्बन्ध में अवकाश स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर विचार किया गया। लिपिक संवर्ग में स्थानान्तरण के सम्बन्ध में कर्मचारियों की समस्याओं एवं कार्यालय आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारी हित से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। अध्यक्ष ने कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसमें महासंघ के अध्यक्ष नीरज शुक्ला, संरक्षक कमलेश्वर सिंह,विनित पाण्डेय, सुबाष यादव, मनोज चौरिसया, शिव प्रताप सिहं, अशुतोष शुक्ला, अभिषेक शाही, मो. सादिक, धंनजय मणि आदि मौजूद रहे।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News