Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वित्तरहित माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों और डिग्री कॉलेजों के सामंजन और गैर-सरकारी अनुदानित मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों के पांच माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग की गई है।
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी भूषण कुमार झा ने मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षामंत्री और शिक्षामंत्री को पत्र भेजकर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा है कि कई पंचायतों में वर्षों से संचालित वित्तरहित विद्यालयों के पास पर्याप्त भूमि और भवन है। इसके बावजूद कहीं कोड निलंबित है तो कहीं नामांकन सीमित है। उन्हीं पंचायतों में सरकारी उत्क्रमित माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमित भूमि और कमरों में चल रहे हैं। कई जगह विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने से दो पालियों में पढ़ाई करानी पड़ रही है। पत्र में मांग की गई है कि ऐसी पंचायतों में वित्तरहित विद्यालयों का सरकारी विद्यालयों के साथ सामंजन किया जाए। इसी तरह जिन प्रखंडों में पहले से वित्तरहित डिग्री कॉलेज हैं, वहां नवसृजित सरकारी डिग्री कॉलेजों के सामंजन पर विचार हो। इससे भवन व आधारभूत संरचना पर सरकारी खर्च घटेगा और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा। डिग्री कॉलेजों की विश्वविद्यालयों से सम्बद्धता समाप्त कर उन्हें सीधे राज्य सरकार के अधीन करने के प्रस्ताव पर भी पुनर्विचार किया जाना चाहिए। वहीं, मदरसा व संस्कृत विद्यालयों के कर्मियों का पांच माह से लंबित वेतन शीघ्र जारी किया जाए।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play