शाजापुर में घरों में श्रावण शिवरात्रि पर महारुद्राभिषेक: पंडित प्रदीप मिश्रा ऑनलाइन जुड़े, 'श्री शिवाय नमस्… – Dainik Bhaskar

शाजापुर में मंगलवार को सावन महीने की शिवरात्रि पर पूरे शहर और जिले में भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही घरों और शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की पूजा-पाठ होती रही। इस दौरान ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ का जाप गूंजता रहा और लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की।
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कहने पर आयोजित इस महारुद्राभिषेक में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को करीब 7 बजे शुरू हुए इस ऑनलाइन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने टीवी और मोबाइल के जरिए अपने-अपने घरों से ही पूजा की। इसके लिए लोगों ने सुबह से ही पूजन सामग्री, धतूरा और गुलाब के फूलों की तैयारी कर ली थी।
लगातार चौथे साल दिखा ऐसा उत्साह
कई परिवारों ने घर पर ही मिट्टी का शिवलिंग (पार्थिव शिवलिंग) बनाया और पूरे विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया। लगातार चौथे साल हुए इस आयोजन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सावन के महीने में शिव मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद सभी ने भगवान शिव और माता पार्वती की आरती उतारी।
चीलर नदी में किया शिवलिंग विसर्जन
महारुद्राभिषेक खत्म होने के बाद श्रद्धालुओं ने पंडित प्रदीप मिश्रा की बताई विधि के हिसाब से शिवलिंग का विसर्जन किया। कई लोगों ने घर पर ही विसर्जन किया, तो बहुत से लोग चीलर नदी के तट पर पहुंचे।
चीलर नदी के किनारे श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही, जिससे लोगों को अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा। पूरे दिन शाजापुर में भक्ति और खुशी का माहौल बना रहा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News